Monday 1 August 2011

बिजली सप्लाई न मिलने से सूख रही है धान की फसल

मौसम की मार के साथ गांवों में किसानों को बिजली की पर्याप्त सप्लाई न मिलने से धान की फसल सूखने के कगार पर है। इस बारे में किसान संगठन खुईखेड़ा सबस्टेशन का घेराव भी कर चुके हैं। इसके अलावा कई गांवों में नारेबाजी हो चुकी है।
इसके बावजूद किसानों को पूरी बिजली सप्लाई नहीं मिल रही। यह हालात गांव पैंचावाली, तुरका वाली, जोड़की कंकरवाली, लालोवाली, अभून, चक्क बनवाला, चक्क डबवाला, चुवाडिय़ावाली, किक्करवाला रूपा, सजराना, बेगांवाली, टाहलीवाला, सिंहपुरा, चाहलावाली, चांदमारी, फरवावाली, पक्का चिश्ती, मौजम, सलेमशाह, गंजूआना आदि में है, जहां फसलें सूखने लगी है।
डीजल फूंकने लगे किसान : किसानों मोहन लाल पूर्व सरपंच, झंडा राम, कश्मीर चंद, टाहला राम, देस राज, लेख राज, दर्शन लाल, गुलाब राम, पुनू राम, सतनाम चंद, बलराम, गोपी राम, सरवन कुमार, बलराज सिंह, हमराज सिंह, दविन्द्र सिंह, राम चंद, किशोर चंद, मदन लाल आदि ने बताया कि इस बार बारिश नहीं हुई है। पावर कॉम की ओर से आठ घंटे की बजाए कई जगह 3-4 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। इस पर भी कई बार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। फसलों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा। जिस कारण उन्हें डीजल फूंककर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।


bhaskar news
i Love My Fazilka

No comments:

Post a Comment