Monday 13 June 2011

ओवरब्रिज तैयार, 17 को होगा जनसमर्पित


फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग को जोडऩे के लिए चेतक इंटरप्राइजेज द्वारा 25 करोड़ की लागत से मलोट चौक पर बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन 17 जून को उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी करेंगे। इस प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। तैयारियों की समीक्षा करने के लिए डीसी 14 जून को फाजिल्का का दौरा करेंगे। सुखबीर बादल की ओर से इस दिन फाजिल्का को रोडवेज डिपो बनाने का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद द्वारा काशी पैलेस की भूमि देने की पेशकश की गई है। याद दिला दें कि 12 जनवरी 1999 को मुख्यमंत्री...(01:07 AM)

Thursday 9 June 2011

अब फिरोजपुर पहुंचना हुआ महंगा,शहीदों के सरताज का मनाया शहीदी दिवस


सरकार की ओर से पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाए जाने की महंगाई की मार झेल रहे वाहन चालकों के लिए वाहनों से अब फिरोजपुर...(01:04 AM)


गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर रविवार को जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम किए गए और छबीलें लगाई गई। जहां मुक्तसर के...(01:38 AM)

Wednesday 8 June 2011

बच्चें में परिजन देश भक्ति की भावना भरें


फाजिल्का & उपमंडल के गांवों में विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से चल रहे एकल विद्यालयों की आचार्यों का अभ्यास वर्ग स्थानीय दुग्र्याणा मंदिर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैप्टन महेंद्र सिंह बेदी, विहिप के जिलाध्यक्ष व एकल विद्यालयों के आयाम प्रमुख लीलाधर शर्मा, आंचल अभियान प्रमुख कुलदीप सिंह, जंगीर सिंह घोंघा, आंचल ग्राम विकास प्रमुख मुख्तियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। विहिप के जिलाध्यक्ष व एकल विद्यालयों के आयाम प्रमुख लीलाधर शर्मा ने कहा कि नशा, भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान सीमावर्ती गांवों में चलाएं व इन सामाजिक बीमारियों के खिलाफ प्रचार करें। बच्चों में देश...(01:01 AM

Tuesday 7 June 2011

मानव एकता मंच ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की

फाजिल्का & मानव एकता मंच ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे बाबा रामदेव को जबरदस्ती अनशन से उठाए जाने की कड़ी निंदा की है। रविवार को मंच के महासचिव रवि अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में कन्वीनर धर्म चावला ने कहा कि सर्वप्रथम मंच बाबा रामदेव व उनके समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हजारों लोगों को नमन करता है, क्योंकि वह अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश के हित में अनशन पर बैठे। साथ ही उन्हें जबरन व बर्बरता पूर्ण ढंग से अनशन से उठाने वाली सरकार की भत्र्सना भी मंच करता है। मंच की तरफ से महासचिव अरोड़ा, दर्शन कामरा, उपाध्यक्ष राजीव वाट्स, अशोक पाहवा, व अन्य सदस्यों ने बाबा से अपना अनशन जारी रखने की अपील की है, ताकि पूरा देश उनके साथ भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे पर खड़ा हो सके।