Saturday 21 May 2011

मिनी सचिवालय में तीसरे दिन भी काम ठप

मिनी सचिवालय में वसीकानवीस, टाइपिस्ट, स्टांपफरोश, नक्शानवीस और फोटा स्टेट यूनियनों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस कारण मिनी सचिवालय का कामकाज ठप रहा। साथ ही इन संगठनों के पक्ष में पंजाब किसान सभा और अखिल भारतीय नौजवान सभा के अलावा बार एसोसिएशन तहसीलदार के खिलाफ उतर आई है। इस मौके पर उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से मांग की कि तहसीलदार का तुरंत तबादला किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं हो जाता तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

हड़ताल में पंजाब किसान सभा ब्लाक प्रधान कामरेड दर्शन राम कंबोज, सर्वभारत नौजवान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सर्बजीत सिंह बनवाला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कालड़ा, संघर्ष कमेटी के प्रधान रतन लाल बागड़ी, अमीर चंद धामू, मलकीत सिंह सैनी, एडवोकेट राजिंदर चुचरा, इंद्र सिंह सैणी, संजीव ठकराल, संजीव खुराना, ओम प्रकाश संघा, बलविंद्र सिंह, नरेश वधवा, हुकूमत राय गांधी, राम शरण, अर्जुन देव लूना, राम लाल खिची, नरिंद्र गुंबर, प्रकाश सिंह, आत्मा राम, मोहन लाल, तरसेम सिंह, नौरंग लाल, सुरजीत सिंह और राजा संधू आदि मौजूद थे।

20 फाजिल्का 4 मिनी सचिवालय में नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के सदस्य।

आम व्यक्तियों का सहयोग मांगा

इस मौके पर बार एसोसिएशन प्रधान राजेश कालड़ा ने कहा कि बार वसीकानवीसों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वकील, पटवारी के अलावा आम जनता भी तहसीलदार से परेशान है। पंजाब किसान सभा के प्रधान दर्शन राम कंबोज ने कहा कि सभी कार्यालयों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसे खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि यही तहसीलदार पहले जलालाबाद में तैनात था। वहां से प्रदर्शन के बाद उसका तबादला किया गया। अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सर्बजीत सिंह बनवाला ने कहा कि तहसीलदार किसानों से रजिस्ट्री करने के बदले में पैसे की मांग करता है।