Monday 1 August 2011

शहीदों के बताए रास्ते पर चलने का लिया प्रण

नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहीद ऊधम सिंह पार्क में रविवार को शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि देने वालों में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट महेंद्र प्रताप धींगड़ा, नगर कौंसिल अध्यक्ष अनिल सेठी, अकाली नेता आत्मा राम कंबोज, प्रवीण धंजू, जंग शेर बहादुर विज, मिंटा शर्मा, अमर चेतीवाल, विष्णु दत्त शर्मा, कंचन शर्मा, हंसराज तिन्ना, लीलाधर शर्मा, संदीप धींगड़ा, ओम प्रकाश बलाना, शिवा, विकास, सुखजीत कुमार, शिवनाथ मक्कड़, रजत कवातड़ा, राज कुमार, बाबा भूमण शाह वेलफेयर सोसायटी के डा. लेख राज कंबोज, तर्कशील सोसायटी इकाई अध्यक्ष सुरिन्द्र गंजूआना, कामरेड बाग चंद आदि
शामिल थे। इस मौके पर विभिन्न नेताओं ने शहीद के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भास्कर न्यूज & फाजिल्का
शहीद ऊधम सिंह यूथ क्लब की ओर से ग्राम पंचायत गांव चाननवाला के सहयोग से शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह और सरपंच जगदीश कुमार ने की।
इस मौके पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब पक्का चिश्ती का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के डा. रेणू धूडिय़ा, ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. बलवीर सिंह, रंजू आदि पहुंचे। कैंप में 30 यूनिट रक्तदान किया गया। कैंप में अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, सरपंच जगदीश कुमार, ब्लाक समिति सदस्य प्रदीप कुमार, प्रधान इंकलाब गिल पक्का चिश्ती, सचिव जसप्रीत गिल, चेयरमैन बलवंत राम, प्रेस सचिव खजान सिंह, सलविंद्र सिंह बब्बू, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, बलदेव सिंह, रेशम सिंह, सावन सिंह, मंगल सिंह, सुरजीत कुमार, इकबाल सिंह, बलकार सिंह, प्रेम सिंह, काला सिंह, बलविंद्र कुमार, संदीप सिंह हाजिर थे। भास्कर न्यूज & जलालाबाद
आल इंप्लाइज कोआर्डिनेटर कमेटी जलालाबाद की ओर से शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। रविवार सुबह सबसे पहले विभिन्न संगठनों की ओर से शहीद ऊधम सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया। देश को आजादी दिलाने के लिए देशभक्तों
ने हसते हुए मौत को गले से लगा
लिया। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आल इंप्लाइज कोआर्डिनेटर कमेटी अध्यक्ष बलवीर सिंह काठगड़, सोहन दीप थिंद, पवन अरोड़ा, बलवीर पुआर, पवन अरोड़ा, चंद्रप्रकाश मदान, केवल कृष्ण सुल्ला, इकबाल चंद जोसन, प्रेम प्रकाश पटवारी, साधू सिंह पटवारी, कृष्ण बलदेव, जगनंदन सिंह, सतनाम सिंह फलियांवाला, जसवंत सिंह सेखड़ा, राज कुमार बूंगी आदि ने पुष्पों के हाल डाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bhaskar news
i Love My Fazilka

No comments:

Post a Comment