Saturday, 20 August 2011

फाजिल्का के बढ़ परभावित गावँ खली करने के आदेश

फाजिल्का  के इंडो - पका बोर्डर के गावों बढ़  का खतरा, परशासन ने दिए गावँ खली करने के आदेश,
किश्ती चला  ADC   पहुंचे गावँ में 

अंकुर शर्मा 
i Love My Fazilka

Thursday, 18 August 2011

Today Join Manav Ekta Manch In support of Anna Hazare

Today Manav Ekta Manch is Going to do a candle march in support of Anna hazare For lokpal Bill
From-Head Office Near Allahabad Bank Gaushala Road
TO -Roaming Into the Market To Clock Tower
You Are Requested To Join It  If You Are True Indian .....


Monday, 15 August 2011

नया जिला बनने से खुश हैं लोग

 हमारे प्रतिनिधि, अबोहर : फाजिल्का के जिला बनने से लोग काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय की दूरी कम होने से उनको काफी सुविधा मिलेगी। क्योंकि पहले 150 किलोमीटर दूर फिरोजपुर आने-जाने में उनका काफी समय बबार्द हो जाता था।

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मीटिंग आदि में भाग लेने के लिए महीने में कई बार फिरोजपुर जाना पड़ता था। इसके लिए सुबह घर से जल्दी निकलना पड़ता था। वापस आते-आते रात हो जाती थी। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार जिला हैड क्वार्टर जाने पर किराया आदि भी नहीं मिलता था। रात के समय वापस आने पर टैक्सी करवानी पड़ती थी। जिससे काफी परेशानी होती थी। अब जब जिला मुख्यालय की दूरी मात्र तीस किलोमीटर रह गई है तो उनको काफी राहत मिलेगी।

इसके अलावा फाजिल्का के जिला बनने से स्कूली खिलाड़ी भी खुश हैं। खिलाड़ियों के अनुसार उन्हें जिला स्तर पर खेलने के लिए 150 किलोमीटर दूर फिरोजपुर जाना पड़ता था। अब नया जिला बनने से उनको राहत मिलेगी। प्रिंसिपल सुमित कालड़ा का कहना है कि इतनी दूर जाने से खिलाड़ियों खासकर लड़कियों को परेशानी होती थी। अब नया जिला बनने से खिलाड़ियों को भी राहत मिली है।


i Love My Fazilka

अब भारत-पाक बार्डर खुलवाना मिशन : ज्याणी

जासं, फाजिल्का

परिवहन, तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले किए अपने सारे वादे पूरे कर दिए हैं, यहां तक कि फाजिल्का को जिला बनाने का वादा भी पूरा हो गया है। अब इस इलाके की उन्नति के लिए जरूरी भारत-पाकिस्तान बार्डर व्यापार के लिए खुलवाने की दशकों पुरानी मांग वह राज्य में गठबंधन के साथ केंद्र में एनडीए सरकार आने पर हर हाल में पूरी करवाएंगे। ज्याणी फाजिल्का को जिला बनवाने के बाद पहली बार यहां के सिटी गार्डन पैलेस में पत्रकारों से मुखातिब हुए।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले फाजिल्का को जिला बनाने का दावा उन्होंने अपना राजनीतिक करियर दांव पर लगाकर पूरा कर दिया है। अब वह कांग्रेसी नेता भी फाजिल्का को जिला बनाने के संघर्ष में साथ देने की बात कह श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्होंने मरणव्रत पर बैठे होने के दौरान उनका हाल तक नहीं पूछा। मरणव्रत स्थल पर आए और नंबर बनाकर चलते बने। लेकिन जनता सब जानती है कि जिले के लिए किसने क्या कुर्बानी दी। अब फाजिल्का में क्या कमी है, पूछने पर ज्याणी ने कहा कि जिला बनने से विकास की राह खुली है, लेकिन विकास फाजिल्का सेक्टर स्थित भारत-पाक सीमा की सादकी बार्डर व्यापार के लिए खुलने पर ही संभव है। क्योंकि यहां कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं है। इसलिए बार्डर का खुलना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया से बात कर ली है कि वह संसद के शुरू होने वाले सत्र में इस मुद्दे को उठाएं। इसके अलावा वह खुद भी फाजिल्का से एक शिष्टमंडल को लेकर केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे व उनसे पाकिस्तान सरकार के साथ पत्र व्यवहार शुरू करने की मांग करेंगे। उन्होंने फाजिल्का में उच्च शिक्षा के लिए नए डिग्री कालेज जिनमें लड़कियों का कालेज खोलने, यहां से चंडीगढ़ वाया पटियाला बस चलवाने का आश्वासन दिया। इस समय नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक जैरथ, गुरविंदर टिक्का, नवीन कवातड़ा व बलजीत सहोता भी मौजूद थे।


i Love My Fazilka

Plans for digital library remain a distant dream in Fazilka

 Praful C. Nagpal
Fazilka, August 7

The ambitious plan to convert the library of the MR Government College into a digital library, a premier educational institute since the pre-partition days, remains unfulfilled so far. The building of the digital library has not been completed due to paucity of funds even when a sum of Rs 36 lakh had already been spent on the new building of the library.

At present, the library is being run in an old portion of the college building. The library has a total of 22144 books on record but it has no librarian for the past seven years since the retirement of the last incumbent.

Rakesh Saha, a restorer and Junior Lecturer Assistant (JLA) Chuni Lal, working on temporary basis from PTA funds, are managing the library, which has a transaction of around 400 books per day during the academic session. The books are stocked in five-decade-old cupboards. Some of the books are tattered. Recently updated books are seldom added to the library.

With the development of the latest information and technology techniques, the necessity of converting the library into a digital one was felt a long time back.

The University Grant Commission (UGC) in 2009 sanctioned the funds amounting to Rs 36 lakh for the construction of a new double-storeyed block for the digital library. However, due to the escalation of the cost of the project, the building was left incomplete about a year back. As per the contractor Manoj Kumar, the work related to steel railing, plinth protection, boundary wall, aluminum main gate, some electronic equipment, submersible pump motor, water cooler with RO system is yet to be carried out reportedly due to paucity of funds.

Eminent socialite and educationist Raj Kishore Kalra has demanded that requisite funds should be sanctioned to make the project operational. Executive Engineer, PWD, Prem Kumar said at least Rs 10 lakh is required for the completion of library and installation of electronic gadgets.

Hence, the library has still not been handed over to the college authorities. For this reason, the building has virtually become a place of merry making for some anti-social elements.

Tribhuvan Ram, officiating principal of the MR Government College, said the college officials want the library building to be completed soon and its control be assigned to them to ensure its proper functioning and maintenance.

i Love My Fazilka

अबोहर-फाजिल्का के बीच कब चलेगी रेलगाड़ी

 रेलवे की तरफ से फाजिल्का-अबोहर रेल लाइन परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसमें ओर देरी होने की संभावना बढ़ गई है, क्योंकि परियोजना के लिए बनाई गई रेल लाइन की अभी तक चैकिंग नहीं हुई और न ही इस पर रेल की स्पीड चैक हुई है। खास बात यह है इसके लिए अभी तक विभाग के लखनऊ स्थित सेफ्टी कमिश्नर ने अभी तक इसकी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है, जबकि फिरोजपुर डिविजन की ओर से इस बारे में काफी समय पहले लिखा जा चुका है। इसकी पुष्टि सहायक डीआरएम सुधीर कुमार सिंह ने नार्दर्न रेलवे पैसेंजर्स समिति के पदाधिकारियों से की है। गौर हो कि इसका शिलान्यास एक फरवरी 2004 को तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने किया था।
ऊंचे होंगे प्लेटफार्म : समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमर लाल बाघला, महासचिव एडवोकेट बाबू राम, सचिव पूर्ण सिंह सेठी, उपाध्यक्ष राज पाल गुंबर और राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि फाजिल्का से कोटकपूरा तक के सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों को जल्दी ऊंचा करवाया जा रहा है। इसके अलावा फाजिल्का स्टेशन पर 1990 में उखाड़ी गई वाशिंग लाइन को फिर से स्थापित करने, फाजिल्का, जलालाबाद, मुक्तसर, कोटकपूरा स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाने आदि की मांग की गई।अबोहरवासी भी चाहते हैं : जल्द चले टे्रन
अबोहर & रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव हनुमान दास गोयल ने रेलवे उच्चाधिकारियों को एक पत्र भेजकर अधर में लटके अबोहर-फाजिल्का रेल निर्माण का कार्य पूरा करके लाइन को शुरू करने की मांग की है। उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में गोयल ने लिखा है कि मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर ने लगभग एक माह पहले कमिश्नर रेलवे से सेफ्टी को ऊपर लिखित लाइन को टैस्ट करके लागू किए जाने में पत्र लिखा था, लेकिन लखनऊ स्थित रेलवे सेफ्टी विभाग मुख्यालय से अभी तक रेलवे लाइन टैस्ट करने के बारे में कोई पत्र नहीं आया। गोयल ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को लगभग एक महीने इस लाइन को आरंभ करने के लिए लगातार पत्र भेजे गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाइन देशहित में सुरक्षा का काम करेगी, इसलिए इस लाइन को जल्द आरंभ किया जाएगा।ट्रायल खत्म, फिरोजपुर-हैदराबाद ट्रेन बंद
फिरोजपुर & रेलवे द्वारा तीन माह के ट्रायल के तौर पर चलाई गई फिरोजपुर-हैदराबाद ट्रेन को बंद कर दिया है। वीरवार को ट्रेन का ट्रायल पीरियड खत्म हुआ और ट्रायल के अंतिम दिन ट्रेन यहां से रवाना हुई। रेल विभाग सूत्रों अनुसार इस ट्रेन को चलाने से जहां रेलवे को लाभ नहीं पहुंचा, वहीं यात्रियों में भी इस ट्रेन के प्रति क्रेज नहीं देखने को मिला। विभाग की योजना थी कि अगर ट्रेन विभाग एवं यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई तो इसके ट्रॉयल को एक्सटेंड कर दिया जाएगा, लेकिन तीन माह के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।


i Love My Fazilka

पुडा को कारण बताओ नोटिस-Badha Lake Wetland

 अमृत सचदेवा, फाजिल्का

उपमंडल के गांव बाधा के निकट स्थित बाधा झील के किनारे खाली जगह पर पुडा द्वारा कालोनी काटने का पर्यावरण प्रेमियों का विरोध रंग ले आया है। हाईकोट ने इस संबंध में नागरिकों की याचिका को स्वीकार करते हुए पुडा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गौर हो कि वेटलैंड बाधा झील के किनारे पुडा द्वारा करीब आठ एकड़ जमीन में कालोनी काटे जाने की न केवल घोषणा की गई है, बल्कि कालोनी में काटे जाने वाले प्लाटों का नक्शा समेत उसकी कीमत भी जारी कर दी है। आगामी कुछ दिनों में उस जगह की बोली भी शुरू होने वाली थी। लेकिन फाजिल्का के पर्यावरण प्रेमियों ने बाधा झील का अस्तित्व समाप्त होने की आशंका के मद्देनजर पहले तो पुडा के अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया। लेकिन बात न बनने पर झील को बचाने के लिए संघर्ष कर रही संस्था वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का के सचिव इंजीनियर नवदीप असीजा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने पुडा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अदालत ने सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि मुकर्रर की है। याचिका स्वीकार किए जाने पर पर्यावरण प्रेमियों में खुशी की लहर है जबकि झील किनारे प्लाट खरीदने का सपना संजोए बैठे लोगों को निराशा छाई है।


i Love My Fazilka

Thursday, 11 August 2011

SHIROMANI AKALI DAL BADAL FOR UPA GOVT’S NAME IN GUINNESS BOOK OF WORLD RECORD FOR RAMPANT CORRUPTION GADKARI CONFIDENT OF STAGING COME BACK OF SAD-BJP


BADAL FOR UPA GOVT’S NAME IN GUINNESS BOOK OF WORLD RECORD FOR RAMPANT CORRUPTION
 
GADKARI CONFIDENT OF STAGING COME BACK OF SAD-BJP


ANKUR SHARMA
FAZILKA AUGUST 11: Chief Minister Punjab S. Parkash Singh Badal today said Congress led UPA government has surpassed all the records of rampant corruption and it was the most corrupt government in the world which would soon find mention in the ‘Guinness Book of World Record’.
Thousands of people from all walks of life today converged at here the local grain market on the occasion of the thanks giving rally organized by the BJP for the upgradation of Fazilka sub-division as District thereby fulfilling the long pending demand of the local residents. 
            Addressing a mammoth gathering here on the thanks giving rally organized by the BJP after the up-gradation of Fazilka sub-division as new district, S. Badal said UPA government had almost lost the confidence of the public and therefore, it has no moral right to continue in the office. He said scams and scandals were the order of the day in Congress led UPA government. S. Badal said Centre’s gross discrimination and apathetic attitude towards Punjab had virtually reduced our position to beggars. He said our state was being denied its due share in the revenue collected by Centre from the states which was just a mockery on the part of Indian federalism. He said the maladies like unemployment, illiteracy, poverty and inflation had enormously affected the life of common man (Aam Adami) to whom the Congress claimed to be champion for safeguarding his rights but on the contrary it was indulging in sheer exploitation of the common man for its own vested interests. 
            S. Badal further said the SAD-BJP alliance would comfortably repeat the next government in Punjab after the assembly polls.  He appealed the people not to be complacent in their fight both in SGPC general elections and subsequently the assembly elections after two months to ensure the victory of SAD. He said gone were the days when it was a tradition in the state that the ruling party never came in power after assembly polls. He asserted this myth would be proved wrong as SAD--BJP would again form the government in the state as contrary to the tall claims of Congress of routing us from the state politics. He said Congress was living in fool’s paradise if it was still contemplating of winning elections in Punjab despite the fact of rampant corruption and administrative failure at the helm of affairs in Centre. 
            Training guns at Congress leadership in the state, S.Badal said it has been exposed of its double speak being claiming to be secular on one hand and meddling in the Sikh religious affairs on the other.  
            In his address President Shiromani Akali Dal and Deputy Chief Minister S.Sukhbir Singh Badal said the creation of Fazilka as new district was a gift to the residents of this town. He said the people of the area deserved Fazilka to be a district in view of its historic importance and therefore, the Chief Minister generously conceded to the demand raised by the local MLA.  He said SAD-BJP government was sensitized to the problems of people at the grass root levels whereas the Congress never bothered about their genuine problems for the reasons best known to them.  He said SAD-BJP alliance had drawn a roadmap to ensure overall development and prosperity in the state over a period of next 25 years. He pointed out several path breaking initiatives have been taken in the field of power, infrastructure, education and social security and hope Punjab it soon become a power surplus state in the country. He sought support from the people of Punjab to bring SAD-BJP alliance again in power so that the unaccomplished agenda could be implemented in the right earnest. 
            Virtually kick starting his party’s election campaign, the National President of BJP Mr. Nitin Gadkari in his address said the SAD-BJP alliance had ushered an era of overall development and prosperity in the state.  Mr.Gadkari said he was confident that SAD-BJP would repeat government after the forthcoming assembly elections exclusively on the plank of development and performance. 
            Appreciating the efforts of Chief Minister Punjab S. Parkash Singh Badal for giving the status of district to the historic towns of Fazilka and Pathankot had certainly boost the moral of the rank and file of the BJP in the state.  On the other hand, congress had been befooling the people and playing havoc with the sentiments of the local residents by making false promises to accord the status of district to Fazilka.   
            Lambasting at the Congress government at Centre for its involvement in the bungling in CWC, Mr. Gadkari said the organizing committee under the chairmanship of Suresh Kalmadi spent 980 crore on the renovation of Jawaharlal Nehru stadium whereas it merely needed 200 crore for the entire works as pointed by the CAG in its report. 
            Earlier the Local MLA and Transport Minister Mr. Surjit Kumar Jiyanai in his welcome address expressed his gratitude to the Chief Minister for making Fazilka as a district. 
            Prominent amongst others who spoke on the occasion were President State Unit of BJP Punjab Mr. Ashwani Sharma, Incharge Punjab Affairs of BJP Mr. Shanta Kumar, National General Secretary Mr. JP Naddha, Mr. Tikshan Sud and Mr. Arunesh Shakir (both Cabinet Minister), MP Lok Sabha Mr. Sher Singh Gubaya, MP Rajyasabha Mr. Avinash Rai Khanna, CPS Mr. KD Bhandari and former state President of BJP Mr.Brij Lal Rinwa. Senior party leaders and workers of BJP and SAD also present on the occasion


i Love My Fazilka

Wednesday, 10 August 2011

Fazilka Abohar railway line


i Love My Fazilka

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, सौंपी जिम्मेदारियां

फाजिल्का & स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी डॉक्टर बसंत गर्ग ने मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक में बीएसएफ अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान पीने के पानी के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं मार्केट कमेटी, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग, बिजली सप्लाई के लिए पॉवरकॉम, बच्चों को लड्डू, चाय आदि का प्रबंध करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ के जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग की दो गाडिय़ां व एक मोबाइल गाड़ी हर समय तैयार रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कारगिल के शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए डिप्टी डॉयरेक्टर सैनिक विभाग तथा बीडीपीओ की ड्यूटी लगाई गई है।
डीसी ने कहा कि इस बारे में आगे की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 10 अगस्त को सरकारी एमआर कालेज के स्टेडियम में होगी। बैठक में एडीसी विकास चरण देव सिंह मान, एसएसओ आर्मी मेजर नीरज, डिप्टी कमांडेंट कुलवंत सिंह बीएसएफ, डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार, एसपी बलबीर सिंह, ईओ सुखदेव सिंह, एएफएसओ हिमांशु कुक्कड़ आदि मौजूद थे।

.bhaskar.
i Love My Fazilka

डीसी ने फाजिल्का, जलालाबाद में की पोलिंग बूथों की चेकिंग

फाजिल्का & फाजिल्का जिला के डीसी कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. बसंत गर्ग ने विधानसभा हलके जलालाबाद व फाजिल्का के विभिन्न पोलिंग बूथों की रैंडम चेकिंग की। इस अवसर पर उन्होंने जलालाबाद हलके के 8 और फाजिल्का के 4 पोलिंग बूथों की चेकिंग की। इस दौरान नई बनाई जा रही वोटों की लिस्टों की जांच की गई। इस अवसर पर जलालाबाद के तहसीलदार रोहित गुप्ता, फाजिल्का के तहसीलदार आत्मा सिंह के अतिरिक्त चुनाव विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। वोटरों की समस्याएं सुनी : जिलाधीश डा. गर्ग ने बताया कि जांच दौरान नई बनाई गई वोटों की जांच की गई, यह सभी वोट सही पाई गई व इनमें कोई गलती नहीं पाई गई। इस...
http://www.bhaskar.com/punjab/ferozpur_zila/fazilka/
i Love My Fazilka