Friday 5 August 2011

जननी सुरक्षा का कमाल,पुरुषो ने दिया बच्चो को जन्म

उदयपुर [ तारिक हबीब] आप हैरत में पड जायेगा। आपने सोचा भी नहीं होगा कि पुरुष भी बच्चे पैदा कर सकते हैं? शायद नहीं। पर राजस्थान में ऐसा ही हो रहा है। राजस्थान के स्वास्थ्य केंद्र पर ऐसी एक नहीं 32 घटनाएं दर्ज हैं। यहीं नहीं यहां एक महिला ने एक साल में 24 बार बच्चों को जन्म दिया है। गिनेस बुक के विश्व रेकॉर्ड को तोड़ देने वाले इन आंकड़ों से साफ जाहिर है कि यह हकीकत नहीं बल्कि एक नया घोटाला है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उदयपुर के करीब एक कस्बे के गोगुंडा सामुदायिक केंद्र में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इस घोटाले का पता लगाया।इस केंद्र की गर्भावस्था सहायिकाओं ने केंद्र सरकार की जननी सुरक्षा योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे की गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित सहायता राशि को हड़पने के लिए गलत रिपोर्ट पेश की।

जननी सुरक्षा योजना के तहत पहले दो बच्चों के जन्म के लिए गरीबी रेखा से नीचे की महिला को 1700 रुपये और प्रत्येक प्रसव पर मिडवाइफ को इसके लिए 200 रुपये मिलते हैं। योजना का मकसद प्रसव के दौरान जच्चे और बच्चे की होने वाली मृत्यु को रोकना है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले कई तरह की सेवाएं और सुविधाएं दी जाती हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के रेकॉर्ड में ऐसे 32 पुरुषों के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने संतान को जन्म दिया। इनमें से कुछ के नाम कई बार दर्ज हैं।
रेकॉर्ड के अनुसार 60 साल की महिला ने साल में दो बार बच्चे को जन्म दिया। सीता नाम की महिला ने तो साल में 24 बच्चे पैदा किए। अधिकारी ने बताया कि गर्भवास्था वार्ड की प्रमुख ने खुद भी एक साल में 11 बच्चे पैदा किए।

अधिकारी ने बताया कि घोटालों के उजागर होने के बाद वार्ड प्रमुख को पद से हटा दिया गया है और वह इस समय फरार है। उसने बताया कि विभागीय जांच के बाद शिकायत दर्ज कराई जाएगी। जांच के लिए तीन सीनियर डॉक्टरों की टीम बनाई गई है।

tez news
i Love My Fazilka

No comments:

Post a Comment